सरगुजा

संत रविदास की जयंती मनी
17-Feb-2022 3:07 PM
संत रविदास की जयंती मनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,17 फरवरी।
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार मारकंडे के प्रदेशव्यापी आह्वान पर भाजपा जिला बलरामपुर के जिला अध्यक्ष कृष्णा रवि के निर्देशानुसार जिले के 11 मंडलों में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती मनाई गई। अनुसूचित जाति के रामानुजगंज के मंडल अध्यक्ष रघुनंदन रवि के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय रामानुजगंज में जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में मरीजों को फल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से  भाजपा के मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार यादव,जिला मंत्री अजय यादव,भारतीय जनता पार्टी के मंडल के उपाध्यक्ष संतोष यादव जी,युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अशर्फी यादव, विक्रम गुप्ता,पार्षद उमेश गहरवार, अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी बाल धनी रवि जी,अमित सिंह,सुकेश, उपेंद्र, मिथलेश यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news