सरगुजा

मृतक की हुई शिनाख्त, परिजनों के पहुंचने पर खुदवाया कब्र
17-Feb-2022 8:49 PM
मृतक की हुई शिनाख्त, परिजनों के पहुंचने पर खुदवाया कब्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 17 फरवरी।
गत 10 फरवरी को होटल हरी मंगलम के पास मिले एक युवक के शव की शिनाख्त हो जाने के बाद आज उसके कब्र को प्रशासनिक अधिकारियों के सामने खुद वाया गया। अज्ञात मृतक व्यक्ति की पहचान शंकर घाट सोनपुर कला निवासी कुमान सिंह के नाम पर हुई है।

बता दें कि शंकर घाट सोनपुर कला निवासी कुमान सिंह (35) इधर उधर कभी राइस मिल तो कभी कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी का काम किया करता था। उसकी ससुराल गंगापुर क्षेत्र में है। 10 फरवरी को होटल हरी मंगलम के पास उसका शव बरामद किया गया था। क्योंकि उस वक्त उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी इस कारण से उसे मरचुरी में रखा गया था। 11 फरवरी को उसका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद भी उसके वारिसान का कोई पता नहीं चलने पर 12 फरवरी को उसे दफन कर दिया गया था।

आज उसके परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे लोग मणिपुर चौकी पहुंचे थे। परिजनों के द्वारा शव की मांग की गई। प्रशासनिक अधिकारियों के सामने कब्र को खुद वाया गया। परिजनों ने उसकी पहचान की। आखिरकार उसके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उक्त युवक की मौत किन कारणों से हुई फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news