सरगुजा

तहसीलदार व नायब तहसीलदार सहित राजस्व कर्मियों की हड़ताल समाप्त
18-Feb-2022 9:09 PM
तहसीलदार व नायब तहसीलदार सहित राजस्व कर्मियों की हड़ताल समाप्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,18 फरवरी।
सरगुजा जिले में छग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले संभागाध्यक्ष संजय राठौर के निर्देशानुसार तथा जिलाध्यक्ष भूषण सिंह मंडावी के मार्गदर्शन में रायगढ़ तहसील परिसर में मारपीट व अभद्र व्यवहार के विरोध में सभी राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी 14 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये थे। आज उन्होंने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी।

छग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ सरगुजा के अध्यक्ष भूषण सिंह मंडावी ने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री के संज्ञान से सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा उचित पहल करते हुए संघ को अवगत कराया गया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, साथ ही राजस्व न्यायालय में सुरक्षा के लिए सभी जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया गया है। साथ ही राजस्व न्यायालय को दुरुस्त किये जाने सहित कार्यों की अधिकता को कम करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

अत: सचिव के आश्वासन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रांतीय कार्यकारिणी की सहमति पर छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल को आज 18 फरवरी को स्थगित किया जा रहा है।

सरगुजा संभाग से हड़ताल में तहसीलदार इरशाद अहमद, प्रमोद चंद्रवंशी, रामराज सिंह, सहोदर पैकरा, उदयराज सिंह, नायब तहसीलदार संजीत पांडे, किशोर वर्मा, मनीष सूर्यवंशी, कोमल साहू, अनिरुद्ध मिश्रा, नागेश तंजय तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news