सरगुजा

कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ का जनसंवाद, योजनाओं की दी जानकारी
20-Feb-2022 8:02 PM
कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ का जनसंवाद, योजनाओं की दी जानकारी

समस्याओं का शीघ्र होगा समाधान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 20 फरवरी।
नगर निगम क्षेत्र लरंग साय वार्ड- 23 में कांग्रेस के जिला सहकारिता प्रकोष्ठ ने जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से जन सुविधाओं, समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से अभिनव पहल की है। कार्यक्रम मुख्य अतिथि अजय बंसल, विशिष्ट अतिथि रणविजय सिंह तोमर, राजीव अग्रवाल, श्याम शर्मा के आतिथ्य में संपन्न किया गया।

कार्यक्रम में वार्ड के 300 से अधिक निवासियों ने भाग लिया और वार्ड से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी गई, जिसे पंजीकृत कर समाधान के लिए संबंधित विभाग को ज्ञापन के माध्यम से उच्च अधिकारियों को दिए जाने का निर्णय भी लिया गया।

श्याम शर्मा ने स्व सहायता समूह के माध्यम से रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया। रणविजय सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में राजीव आश्रय योजना अटल आवास और अन्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने वार्डवासियों के द्वारा बताई गई समस्याओं को समयावधि में समाधान के लिए मिलजुल कर प्रयास पर बल दिया और साथ ही साथ वार्डवासियों की जागरूकता और एकता के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने रोड, पहुंच मार्ग, जल निकासी का समुचित प्रबंधन, हैंडपंप की खराब हालत और उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान के लिए जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय बंसल ने पंजीकृत समस्याओं के संबंध में त्वरित कार्रवाई के लिए वार्डवासियों को आश्वस्त किया और सहकारिता प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को जनहित और जनकल्याण के इस अभिनव प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन निशा सोनी और नासरीन ने किया, जिनका सहयोग इश्तियाक खान और सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इनायत अली ने किया।

जन अधिकार परिषद के संयोजक त्रिभुवन सिंह ने रोजगारमूलक गतिविधियों के लिए प्रेरित कर सहकारिता के मूल अवधारणा के तहत सामाजिक आर्थिक विकास के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

सहकारिता प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के द्वारा अंबिकापुर के 48 वार्डों में इसी पद्धति से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जनसंवाद किया जाएगा। प्रमुख कार्यकर्ता जेबा नूरानी, हसनैन अंसारी, अमीना खातून, कहकशा परवीन ने सहयोग किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news