सरगुजा

कांग्रेस के 3 वर्ष के कार्यकाल जितने कार्य हुए वह कार्य 15 साल के भाजपा सरकार में नहीं हुए-बृहस्पत
22-Feb-2022 8:54 PM
कांग्रेस के 3 वर्ष के कार्यकाल जितने कार्य हुए वह कार्य 15 साल के भाजपा सरकार में नहीं हुए-बृहस्पत

कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक ने अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता जोडऩे की अपील


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 22 फरवरी।
नगर के वार्ड क्रमांक 13 में स्थित मंगल भवन में विधायक बृहस्पत सिंह की अगुवाई में रामचंद्रपुर एवं रामानुजगंज विकासखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सदस्यता अभियान को लेकर दो अलग-अलग दिन आयोजित की गई जिसमें 113 गांव से पोलिंग बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दो दिवसीय चले कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मेलन में दोनों दिन एक एक हजार कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक ने अधिक से अधिक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराने की अपील कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की।

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि कांग्रेस के 3 वर्ष के कार्यकाल जितने कार्य हुए वह कार्य 15 साल के भाजपा सरकार में नहीं हुए।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के गठन के साथ ही किसानों के लिए कार्य करना सरकार ने प्रारंभ कर दिया था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया जा रहा है। श्री सिंह ने पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक कांग्रेस की सदस्यता लोगों को ग्रहण कराएं। मंगल भवन में 2 दिन चले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहले दिन करीब एक हजार कार्यकर्ता उपस्थित रहे वहीं दूसरे दिन भी करीब एक हजार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं को भी बोलने का मौका दिया गया।सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि 15 साल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रही इस दौरान हम लोगों की बात नहीं सुनी जाती थी परंतु छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद विधायक बृहस्पत सिंह के द्वारा जिस प्रकार से गांव गांव के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है एवं कार्यकर्ताओं का सुन रहे इससे हम सब का मान सम्मान बढ़ रहा है। विधायक ने कहा कि रामानुजगंज विधानसभा में बीते 3 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, बिजली,पुल सहित अन्य कार्य हुए हैं जो कार्य भाजपा सरकार के 15 वर्ष के कार्यकाल में नहीं हुए वह मात्र 3 वर्ष के कार्यकाल में हुए,जिसे आप जन जन तक पहुंचाएं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news