बालोद

गंगासागर तालाब की नौकाओं में क्षति, सुधार कर किया जाएगा संचालन
24-Feb-2022 4:08 PM
गंगासागर तालाब की नौकाओं में क्षति, सुधार कर किया जाएगा संचालन

बालोद, 24 फरवरी ।  जिला मुख्यालय स्थित गंगासागर तालाब की नौकाओं में हुई क्षति का आवश्यक सुधार कर पुन: नौका विहार का संचालन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद बालोद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित कुमार साहू ने बताया कि गंगासागर तालाब में नौकाओं का संचालन वर्ष 2019 में जनसहयोग के माध्यम से एवं दिव्यांग समूह को स्वरोजगार दिलाने के उद्देश्य से नि:शुल्क संचालन का कार्य दिया गया था। जिसका संचालन लगातार किया जा रहा था, किन्तु माह मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी संक्रमण होने के कारण अप्रैल 2020 में शासन के आदेशानुसार समस्त सावर्जनिक स्थानों को नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया। जिसके कारण नौकायान कार्य नहीं किया जा रहा है।

संक्रमणकाल समाप्त होने के बाद उक्त नौकाओं में हुई क्षति को आवश्यक सुधार कर पुन: संचालन प्रांरभ की जाएगी। गंगासागर गार्डन के देखरेख हेतु दो कमर्चारी कायर्रत हैं, उनके द्वारा प्रतिदिन साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। वतर्मान में गंगासागर उद्यान में नए रंग-रोगन, पेंटिंग, रोपवे लाईट, एलईडी लाईट लगाया जा रहा है, कार्य पूर्ण होने के पश्चात चौपाटी चालू करने तैयारी की जा रही है।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news