राजनांदगांव

विचारपुर और फत्तेपुर गौठान का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
24-Feb-2022 4:28 PM
विचारपुर और फत्तेपुर गौठान का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 फरवरी।
शासन की सुराजी ग्राम योजना के तहत निर्मित गौठान को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने प्रशासन लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा स्वसहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने गौठानों में विभिन्न आर्थिक गतिविधियां संचालित किए जा रहे हैं।  कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बुधवार को खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम विचारपुर और फत्तेपुर गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। फत्तेपुर गौठान में निर्माणाधीन स्वसहायता समूह शेड को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिन्हा ने विचारपुर गौठान में निर्माणाधीन स्वसहायता समूह शेड को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम छुईखदान सुनील शर्मा, एसडीएम खैरागढ़ लवकेश ध्रुव, जनपद सीईओ खैरागढ़ रोशनी भगत, तहसीलदार प्रीतम साहू, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ग्रामीणों को मिल रही नि: शुल्क सुविधा
कलेक्टर सिन्हा ने छुईखदान के ग्राम कुटेलीकला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने ईलाज के लिए आने वाले मरीजों की जानकारी ली। उन्होंने ईलाज कराने आए बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। 65 वर्षीय श्यामकुंवर साहू ने बताया कि पहले ईलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ता था, लेकिन हाट बाजार में क्लीनिक लगने से पास में ही ईलाज की सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि शुगर, बीपी की जांच नि:शुल्क किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दवाईयां भी दी जा रही है। इससे बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news