राजनांदगांव

कलेक्टर ने मल्टीयूटीलिटी सेंटर का किया निरीक्षण
25-Feb-2022 4:02 PM
कलेक्टर ने मल्टीयूटीलिटी सेंटर का किया निरीक्षण

मसाला व पैकेजिंग यूनिट लगाने निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 फरवरी।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने ग्राम सुकुलदैहान में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत 3 करोड़ 76 लाख 70 हजार रुपए की लागत से निर्मित एकीकृत सुविधा केन्द्र (मल्टीयूटीलिटी सेंटर) का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्वसहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक गतिविधियों का केन्द्र होगा। यहां महिलाएं विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कर सकेंगी। उन्होंने एकीकृत सुविधा केन्द्र में स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए मसाला तैयार करने तथा पैकेजिंग के लिए यूनिट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके बाद आगामी समय में महिलाओं को जोड़ते औद्योगिक दृष्टि से बड़ी यूनिट लगाई जाएगी। जिससे एक साथ बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिलेगा।

कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि यहां तैयार मसाले को आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल, आश्रम एवं छात्रावास में विक्रय किया जाए। उन्होंने कहा कि मसाले उच्च गुणवत्ता पूर्ण तथा बाजार में मिलने वाली मसालों की कीमत से कम रहे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एसडीएम डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके, उप संचालक पशु चिकित्सा राजीव देवरस, जनपद सीईओ राजनांदगांव एसके ओझा, जनपद सीईओ लक्ष्मण कचलाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

स्थानीय स्तर पर महिलाओं को मिल रहा रोजगार
कलेक्टर  सिन्हा ग्राम चैतुखपरी में समृद्धि महिला मिल उद्योग के कार्यों का अवलोकन किया। वे महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्री देखकर प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर की दिशा में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। यह अन्य समूह की महिलाओं के लिए अच्छा उदाहरण है। विभिन्न समूहों की महिलाओं को इससे प्रेरित होकर कार्य करना चाहिए।

 उन्होंने समूह की महिलाओं के मिल के लिए गौठान में निर्मित स्वसहायता समूह शेड कार्य संचालन के लिए देने के निर्देश दिए। साथ ही मसालों तथा अन्य उत्पादों के पैकेजिंग के लिए पैकेजिंग यूनिट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां उत्पादित मसाले मिर्च, हल्दी, धनिया, दाल, तेल तथा अन्य सामग्री का उपयोग सभी आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों में विक्रय करें।

इसके लिए उन्होंने शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिवासी विकास विभाग को समन्वय कर क्रय के लिए निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एसडीएम डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके, जनपद सीईओ लक्ष्मण कचलाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news