राजनांदगांव

कमला कॉलेज में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
25-Feb-2022 5:36 PM
कमला कॉलेज में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 24 फरवरी। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की महिला एवं जेंडर इश्यू प्रकोष्ठ द्वारा पुलिस विभाग के तत्वावधान में गत् दिनों महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर एएसपी सुरेशा चौबे,  डीएसपी नेहा वर्मा, रक्षा टीम की सदस्य डोमेश्वरी साहू तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रो ने स्वागत उद्बोधन देते कहा कि  इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। जिससे छात्राओं का मनोबल ऊंचा बना रहता है। इसके  साथ ही साइबर क्राईम से जुड़ी जानकारी भी छात्राओं की दिए जाने के लिए कहा।

डॉ. एचके गरचा ने कहा कि संकोच वश अपनी शिकायत को जो महिला सबके सामने नहीं रख पाती थी, उसके लिए अभिव्यक्ति जैसा एप्प एक तरह से सहयोगी का कार्य करेगा। नेहा वर्मा द्वारा अभिव्यक्ति एप्प छात्राओं को मोबाइल में डाउनलोड कराते एप्प के कार्य करने की प्रक्रिया पर प्रैक्टिस कराया गया। वर्तमान में डायल-112 द्वारा संकट में फंसी महिला को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध होने की जानकारी दी।

सुरेशा चौबे ने वूमेन सेफ्टी ऐप अभिव्यक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी देते बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने महिलाओं, बच्चियों की सुरक्षा और शिकायतों का समाधान करने के लिए ऐप बनाया है। दो फीचर से लैस ऐप का नाम है। अभिव्यक्ति नए साल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस एप का शुभारंभ कर महिलाओं को खास गिफ्ट दिया। लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास तुरंत पुलिस सहायता पहुंचेगी। एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निवेदिता ए. लाल तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जीपी रात्रे द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news