राजनांदगांव

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान का दुरूपयोग नहीं-सृजन फाउंडेशन
26-Feb-2022 12:57 PM
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान का दुरूपयोग नहीं-सृजन फाउंडेशन

संस्था की महिला पदाधिकारियों का दावा अनुदान की राशि महिला उत्थान में खर्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 फरवरी।
डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू की पत्नी जयश्री साहू पर मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से आर्थिक फंड लेने के मामले में सृजन  फाउंडेशन की महिला पदाधिकारियों ने आरोपों का खंडन किया है। शुक्रवार को संस्था की महिला पदाधिकारियों ने 5 लाख रुपए की राशि का दुरूपयोग करने के आरोपों पर कहा कि संस्था द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए उक्त राशि को खर्च की गई है।  उन्होंने कहा कि फाउंडेशन महिलाओं के उन्नति और उत्थान को लेकर कार्यरत है।

फाउंडेशन की पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सचिव साधना तिवारी, अलका देशमुख, सहसचिव श्वेता तिवारी व फाउंडेशन की नियामत हुद्दा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदत मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि निजी स्वार्थहित के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए संस्था द्वारा लिया गया है। डोंगरगांव विधायक के प्रयासों से राशि मिली है। यह अलग बात है जिस संस्था को राशि मिली उसमें विधायक की पत्नी भी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत है और विधायक की पत्नी को भी सामाजिक सरोकार में अपनी भूमिका निभाने पूर्ण रूप से आजादी है और संवैधानिक अधिकार भी।

पत्रकारवार्ता में साधना तिवारी ने बताया कि विगत दिनों शासन द्वारा मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से हमारी सामाजिक संस्थाओं को प्राप्त अनुदान राशि को लेकर संस्थाओं के सदस्यों पर व्यक्तिगत आरोप लगाए जाने का हम खंडन करते हैं। फाउंडेशन की सदस्य जयश्री साहू पर शासन से 5 लाख रुपए अनुदान प्राप्त करने और व्यक्तिगत लाभ का आरोप लगाया गया जो सरासर निराधार है।

जयश्री साहू के नाम पर प्राप्त मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान की राशि सृजन फाउंडेशन राजनांदगांव को प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग संस्था के नियमों के अंतर्गत संस्था के सदस्य के बतौर जयश्री साहू नहीं कर सकती और न ही ऐसी काई भावना है। राशि का उपयोग संस्था द्वारा सामाजिक कार्यक्रमों में किया गया और किया जा रहा है।

सृजन फाउंडेशन संस्था ने पूर्व में  महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत गोविंदराम निर्मलकर आडोटोरियम में विशाल महिला सम्मान सम्मेलन तथा महिला सम्मान समारोह आलीवारा में किया गया, जिन कार्यक्रमों की व्यापकता किसी से छिपी नहीं है। विधायक  दलेश्वर साहू ने हमारी संस्थाएं और महिला सम्मान के लिए एक कड़ी का कार्य करते अनुदान दिलवाया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए सृजन फाउंडेशन, चिल्ड्रन केयर, स्पोर्टस एंड कल्चरल सोसायटी, मिसेस वल्र्ड चैम्पियनशिप के लिए नीमा राजपूत व अन्य महिलाओं और सामाजिक संस्थाओं को अनुदान दिलवाने वाले डोंगरगांव विधायक के सफल प्रयास से हुआ है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news