राजनांदगांव

गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया के रद्द होने से यात्रियों को हो रही परेशानी
26-Feb-2022 2:41 PM
गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया के रद्द होने से यात्रियों को हो रही परेशानी

काथरानी ने लोकल ट्रेनों के विलंब में सुधार के लिए किया अनुरोध

राजनांदगांव, 26 फरवरी । 08861/08862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमु को बार-बार रद्द किए जाने से दैनिक एवं अन्य यात्रियों के लिए दुर्ग, भिलाई, रायपुर तथा बिलासपुर सहित अन्य छोटे स्टेशन तक रोजमर्रा के कार्यों के लिए आने-जाने में दिक्कतें पैदा हो रही है।  यात्रियों के समक्ष संकट तब और अधिक विकट होता है, जब कुछ महत्वपूर्ण लोकल ट्रेनें अब भी बंद है। दैनिक यात्रियों का सारा दबाव अलसुबह और शाम को पहुंचने वाली 08709/08710 डोंगरगढ-रायपुर-डोंगरगढ़ मेमु में होता है। यह कोरोना के संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा है। नागपुर रेल डिवीजन उपयोगकत्र्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) के पूर्व सदस्य जितेन्द्र काथरानी ने प्रधानमंत्री कार्यालय, रेल मंत्रालय और बिलासपुर रेलजोन के अलग-अलग लिखे पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रियों की उपरोक्त समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट किया है।

श्री काथरानी ने मंडल रेल प्रबंधक मनिंदर सिंह उप्पल से दूरभाष में बातचीत में गोंदिया-झारसुगड़ा-गोंदिया मेमु रद्द होने से दैनिक यात्रियों को होने वाली परेशानियों से गत दिवस अवगत कराया था। जेडी लोकल सेवा को ब्लॉक के प्रभाव से पृथक रखते प्राथमिकता से चलाए जाने का भी अनुरोध किया गया। श्री उप्पल ने इस दिशा में पहल का भरोसा दिया था। बहरहाल काथरानी ने पुन: प्रधानमंत्री कार्यालय, रेल मंत्रालय और बिलासपुर रेलजोन प्रशासन को लिखे गए अलग-अलग पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रियों की उपरोक्त समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट किया है। श्री काथरानी ने वर्तमान में ट्रेनों के विलंब से परिचालन में सुधार का भी रेल विभाग से अनुरोध किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news