कोण्डागांव

संयुक्त संचालक से मिला छ.ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ
26-Feb-2022 5:25 PM
संयुक्त संचालक से मिला छ.ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 26 फरवरी। सहायक शिक्षक से शिक्षक एलबी में पदोन्नति प्राप्त कर चुके शिक्षकों की समस्या अभी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। इस संबंध में संयुक्त संचालक से छ.ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ मिला।

बताया गया कि कुछ शिक्षकों का उनके हासिल की हुई योग्यता विषयों पर पदोन्नत न होकर दूसरे विषय में पदोन्नति दिखा रहा है। कुछ शिक्षकों को पदोन्नति के बाद भी पदभार ग्रहण करने में अपने संबंधित स्थानीय कार्यालय द्वारा भारमुक्त किए जाने में ना नूकुर हो रही है।

 छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ संभागीय अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संयुक्त संचालक संभाग बस्तर को शिक्षक एलबी संवर्ग के पदोन्नति जारी होने के बाद भी कुछ बिंदुओं में संशोधन की आवश्यकता बताई है, उन्हें मान्य किया जाए जैसा कि बिलासपुर संभाग संयुक्त संचालक के द्वारा 1 जनवरी की स्थिति  तिथि में वरिष्ठता निर्धारण कर पदोन्नति शिथिल किए जाएंगे।

चर्चा के दौरान सहायक संचालक मधु वर्मा ने संघ को आश्वस्त किया कि आपकी मांगें जायज है। इस संबंध में संयुक्त संचालक से चर्चा करने का निर्णय लिए गए।

इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष शिवराज ठाकुर, मीडिया प्रभारी कोण्डागांव रामदेव कौशिक, विकासखंड माकड़ी अध्यक्ष जयलाल पोयाम, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष जायसवाल, चिंटू नेताम, हुमन मरकाम, मौजूद रहे।

   

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news