कोण्डागांव

मधु तिवारी को फेस ऑफ इंडिया अवार्ड
26-Feb-2022 10:06 PM
मधु तिवारी को फेस ऑफ इंडिया अवार्ड

कोण्डागांव, 26 फरवरी। जिले के प्राथमिक विद्यालय धाकड़ पारा में पदस्थ शिक्षिका मधु तिवारी को राज रचना कला व साहित्य परिषद रायपुर द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास के लिए ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में फेस ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि फेस ऑफ इंडिया अवार्ड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नौ केंद्रीय मंत्री, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 10 राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, नईदिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सहित चालीस अन्य समाज सेवा को समर्पित शख्शियत को भी संस्था राज रचना कला व साहित्य परिषद रायपुर द्वारा फेस आफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष राम नारायण साहू मुख्य अतिथि रवि रस्तोगी, कार्यक्रम अध्यक्ष बिजेन्द्र जैमिनी निर्देशक जैमनी अकादमी हरियाणा मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news