राजनांदगांव

कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान जारी
27-Feb-2022 2:35 PM
कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान जारी

छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 फरवरी ।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में शहर के सभी वार्डों में इन दिनों डिजिटल सदस्यता अभियान चला रही है, जिसमें कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता से लेकर बड़े पदाधिकारी घर-घर पहुंचकर सदस्य बना रहे हंै।

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बताया कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी की मुख्य धारा से जोडऩा चाहती। इसी क्रम में विगत दिनों शहर के वार्ड- 30 मठपारा में सदस्यता अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि अंत्यावसायी वित्त विकास निगम बोर्ड अध्यक्ष धनेश पाटिला द्वारा वार्ड के बुजुर्ग याकूब को डिजिटल सदस्य बनाया गया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने जो जनहित के कार्य किए हैं। जिसके चलते वे अपने चुनावी घोषणा पत्र के अधिकांश वादों को पूरा कर जनता के बीच अपना विश्वास साबित करने वाली देश की पहली सरकार है।  हम जनता के बीच पहुंचकर राज्य सरकार के जनहित के कार्यों को बता रहे हैं एवं सरकार की योजनाओं से लाभांवित लोगों को कांग्रेस के सदस्य बन रहे है।
इस अभियान में शशिकांत अवस्थी, थानेश्वर पाटिला, विकास त्रिपाठी, राजू खान, मोहनी सिन्हा, विजय शर्मा, शरद खंडेलवाल, अनिस जैन, हरि सिन्हा, विष्णु सिन्हा सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news