राजनांदगांव

सिंचाई परियोजनाओं के जनक थे श्यामचरण-जोशी
27-Feb-2022 3:50 PM
सिंचाई परियोजनाओं के जनक थे श्यामचरण-जोशी

जयंती पर कांग्रेसियों ने किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 फरवरी।
अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सिंचाई परियोजनाओं के जनक पं. श्यामाचरण शुक्ल की जयंती पर 27 फरवरी को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगोष्ठी सभा आयोजित कर उनके किसानों और आमजन के हित में किए गए योगदानों को स्मरण कर श्रद्धांजिल दी गई।

संगोष्ठी सभा का संचालन करते शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन में पं. श्यामाचरण शुक्ल की जयंती पर कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व पं. शुक्ल के तैलचित्र पर वरिष्ठ कांग्रेसी उमेश जोशी एवं कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की।

संगोष्ठी सभा में अध्यक्षता करते उमेश जोशी ने कहा कि शुक्ल सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी होने के साथ एक कर्मठ राजनेता थे। उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के लोगों एवं किसानों की बेहतरी के लिए अनेक जनोपयोगी कार्य किए। वे नदियों को बांधने के साथ-साथ कृषि को बढ़ावा देने के लिए सिंचाई परियोजनाओं को काफी महत्व देते रहे, जो उनकी प्राथमिकता रही। जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान शशिकांत अवस्थी, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू,  सूर्यकांत जैन, अमित खंडेलवाल, प्रमोद बागड़ी, विकास गजभिये ने भी अपने विचार रखे।

संगोष्ठी सभा में राजू खान, अतुल शर्मा,  वीशु अजमानी, सुनील पिल्ले, वीरेन्द्र भट, राजकुमार यादव, लोकेश रजक, आकाश सारथी, संदीप जायसवाल सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन एल्डरमैन झम्मन देवांगन ने व्यक्त किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news