कोण्डागांव

नर्मदेश्वर शिव मंदिर में स्थापना दिवस पर पूजा-अर्चना, भंडारा
27-Feb-2022 9:12 PM
नर्मदेश्वर शिव मंदिर में स्थापना दिवस पर पूजा-अर्चना, भंडारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 27 फरवरी।
आरईएस कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर में स्थापना दिवस के अवसर पर नर्मदेश्वर शिव मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा सुबह 11 बजे पूजा-अर्चना कर संध्या 7 बजे भंडारा का आयोजन किया गया। तत्पश्चात मोर संगवारी पुलिस मानस मंडली कोण्डागांव द्वारा संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पंडित राधेश्याम दुबे द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराया गया।

पं. राधेश्याम दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संस्कृत महाविद्यालय के प्राध्यापक मिश्रा और उनके सहयोगियों के द्वारा विशेष पंडितों द्वारा किया गया है। मंदिर में पूजा अर्चना के मुख्य जजमान हरीश श्रीराम और उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा श्रीराम उपस्थित थे।

मंदिर के संस्थापक सदस्य डॉ. एके दीक्षित , जी एस उपाध्याय, अशोक तिवारी शिक्षक, डॉक्टर झारिया ,वर्तमान समिति के अध्यक्ष वेदवती पोयाम, उपाध्यक्ष सरस्वती देवांगन, बसंती गंगबेर, सचिव नीता नायडू कोषाध्यक्ष, वर्षा यादव, व सांस्कृतिक सचिव जागेश्वरी सोरी, कुमुद शर्मा, मंजू सोनी, फुलमा जुर्री, कौशल्या जूर्री ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण आर ई एस कॉलोनी वासियों के सहयोग से प्रथम संस्थापक स्व.दधीचि सिंह बिसेन के मार्गदर्शन पर 27 फरवरी को किया गया। इस तहत प्रतिवर्ष 27 फरवरी को स्थापना दिवस के अवसर पर पूजा अर्चना, रामायण पाठ और भंडारा का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कॉलोनी के माताएं, बहनें, बड़े बुजुर्गों व बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिए हैं। इस आयोजन में आसपास के लोग भी इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने हेतु आते हंै।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुसूया माली, कुसमा बिसेन, संजय नायडु, पंचराम सोरी, मोर संगवारी पुलिस वाला रामायण पार्टी, भविन्या तिवारी, विपुल शर्मा, ऋषभ खोबरागड़े, गिरधारी सार्दुल, त्रिलोचन नेताम, संदीप पिल्ले, सूरज यादव, चंदन सोरी, चंदन खोबरागड़े, कुसमा उप्पल, रमा उप्पल, ममता सोरी, इंदु शार्दुल, संता नेताम, प्रकाश जुर्री, योगेंद्र माली, वेदांत ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news