राजनांदगांव

हैप्पीनेस के लिए काम आता है मानव का व्यवहार
03-Mar-2022 2:46 PM
हैप्पीनेस के लिए काम आता है मानव का व्यवहार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 मार्च।
शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के विज्ञान संकाय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सतत् विकास विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महाविद्यालय की रसायन विज्ञान, प्राणीशास्त्र, वनस्पति विज्ञान की एमएससी की 90 छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सतत् विकास के लिए आवश्यक है, किन्तु हैप्पीनेस के लिए मानव का व्यवहार मुख्यत: काम आता है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ओंकारलाल श्रीवास्तव ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बिना वर्तमान विकास की हम कल्पना नहीं कर सकते है, किन्तु सतत् विकास हेतु पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण की भी महती आवश्यकता है। प्रो. एमके मेश्राम ने डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमण को मिले पुरस्कारों एवं उनके अनुसंधान की जानकारी दी। प्रभात बैस, अमित देवांगन एवं कुलेश्वर पटेल ने भी छात्राओं को नई टेक्नोलॉजी से अवगत कराया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news