बालोद

परमात्मा का अवतरण पाप और भ्रष्टाचार के नाश के लिए होता है- अनिला
03-Mar-2022 3:23 PM
परमात्मा का अवतरण पाप और भ्रष्टाचार के नाश के लिए होता है- अनिला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 3 मार्च।
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दल्लीराजहरा के सेवा केंद्र में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।  छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री व विधायक अनिला भेडिय़ा ने महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र के समृद्धि व खुशहाली का कामना किया।

मंत्री अनिला ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसके पश्चात ब्रह्मा कुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र परिसर में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के चैतन्य झांकी का उद्घाटन किया गया।
कैबिनेट मंत्री भेडिय़ा ने महाशिवरात्रि महोत्सव को संबोधित करते हुए उपस्थित जनों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परमात्मा का अवतरण पाप और भ्रष्टाचार के नाश के लिए होता है। अभी संसार में पाप, अशांति बढ़ती जा रही है ऐसे समय पर भगवान अपने वायदे के अनुसार इस संसार में अवतरित हो चुके हैं।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर , जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संगीता नायर, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष शिरोमणि माथुर, प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय दल्लीराजहरा की मुख्य संचालक बहन पूर्णिमा मंचस्थ थे।

इस अवसर पर मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,  रवि जायसवाल,  प्रशांत बोकड़े, हरीश साहू, स्वप्निल तिवारी, प्रमिला पारकर, ममता नेताम, ममता पांडेय, प्रमोद तिवारी, टीआर रानाडे, नवीन कथूरिया, रामकुमार शर्मा, अजय छाजेड़, पप्पू पंजवानी, मनीष सेन, राजू चौधरी , हर्ष रामटेक, फ्रांसिस कोलिन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news