बालोद

मेडिकल छात्र की यूक्रेन में मौत, युवा कांग्रेसी ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
04-Mar-2022 3:06 PM
मेडिकल छात्र की यूक्रेन में मौत, युवा कांग्रेसी ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा,  4 मार्च। 
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी के निर्देशानुसार यूक्रेन में फसे छात्रों को भारत सरकार जिस प्रकार मदद पहुंचाने में नाकाम रही है एवं ये विदेश मंत्री की नाकामी जिसके कारण कर्नाटक निवासी मेडिकल छात्र नवीन शेरप्पा की खरकीव में जान गई, उसके विरोध मे युवा कांग्रेसियों द्वारा केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में स्थानीय जैन भवन चौक में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए, पुतला दहन किया गया।
जिला युवा काग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पहले एकाएक हवाई यात्रा की टिकट के दाम बढ़ाना फिर 22 हजार छात्रों में महज कुछ छात्रों को वापिस ला कर सीना चौड़ा कर वाह वाही लूटने का धकोसला करने वाली मोदी सरकार व विदेश मंत्री का पूरे देश भर के लोगों में रोष व्याप्त है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में युकां द्वारा पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकडे के निर्देशानुसार बालोद जिले के सभी ब्लॉकों में पुतला दहन किया जा रहा है।
 इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय , मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रवि जयसवाल, खेल प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष विलियम भंवरा , एल्डरमैन जगदीश श्रीवास, काकू रंधावा, युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी महासचिव परितोष हंसपाल , जिला उपाध्यक्ष मनीष सेन , विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन, महासचिव सुदामा शर्मा , शहर अध्यक्ष पीएम सुहेल, हिन्द सेना प्रदेशाध्यक्ष हर्ष रामटेके, पार्षद स्वप्निल तिवारी, जिला महासचिव राजू चौधरी, शुभम गुप्ता, आदित्य चौधरी के आशीष, राहुल कड़पति, विधानसभा उपाध्यक्ष लोकेश सिन्हा, महासचिव कमल सेन, चंदन ठाकुर, अभिषेक राव, ब्लॉक उपाध्यक्ष नोमेश रामटेके, नीरज, सोनू, आदिल, यश गंजिर, लकी मंडावी व बड़ी संख्या में युकां कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news