राजनांदगांव

कार्यकर्ताओं को सक्रियता से कार्य करने की जरूरत-पाढ़ी
04-Mar-2022 4:29 PM
कार्यकर्ताओं को सक्रियता से कार्य करने की जरूरत-पाढ़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 मार्च।
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी, प्रदेश प्रभारी एकता ठाकुर, दुर्ग संभाग प्रभारी सुबोध हतवाल, जिला युवा कांग्रेस प्रभारी गुलजेब अहमद, सह प्रभारी दीक्षा पांडे, सह प्रभारी संजीव नेताम की उपस्थिति में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष निर्मल के नेतृत्व में गत् दिनों माहेश्वरी भवन में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस आलाकमान द्वारा जिला, विधानसभा व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को पूर्व में दिए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही एक बूथ दस यूथ व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए डिजिटल सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस की भागीदारी सुनिश्चित करने व क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करने के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों की मॉनिटरिंग भी करने निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने कहा कि राजनांदगांव जिला युवा कांग्रेस हमेशा ही उनके विश्वास पर खरी उतरी है। आगे भी बखूबी कार्य सभी करें, यह सुनिश्चित करने सभी पदाधिकारी यहां आए हैं। अच्छे कार्यों की प्रशंसा सहित अपेक्षा से कम कार्य करने वालों की भी समीक्षा अनिवार्य है।

जिलाध्यक्ष मनीष निर्मल ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों के निर्देशानुसार हम सभी कार्य करने तैयार व प्रतिबद्ध हैं। सभी पदाधिकारियों को उनके क्षेत्र अनुसार लक्ष्य दे दिया गया है। साथ ही दूसरे क्षेत्रों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी भी पदाधिकारियों को दी गयी है। एक महीने के समय में जिला युवा कांग्रेस लक्ष्य से ज्यादा ही करेगी, यह उन्हें विश्वास है।

बैठक में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों सहित पदम कोठारी, हिमानी वासनिक, प्रीति वैष्णव, पवन तिवारी, सुनील आहुजा, अभिमन्यु मिश्रा, निखत परवीन, कदिर सोलंकी, चेतन भानुशाली, सौरभ वैष्णव, मानव देशमुख, हाफिज वारसी, शुभम पांडेय समेत अन्य कार्यक्र्ता शामिल थे। उक्त जानकारी प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news