राजनांदगांव

खेलो इंडिया योजना के तहत हॉकी ट्रेनिंग सेंटर नांदगांव का चयन
05-Mar-2022 8:21 PM
खेलो इंडिया योजना के तहत हॉकी ट्रेनिंग सेंटर नांदगांव का चयन

राजनांदगांव, 5 मार्च। युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत हॉकी ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव का चयन किया गया है। राजनांदगांव जिले के हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी उपलब्धि है।

पूरे देश में राजनांदगांव की पहचान हॉकी की नर्सरी के रूप में होती है। यहां के हॉकी खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जिले से हॉकी खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय टीम में शामिल होकर देश एवं राज्य का गौरव बढ़ाया है।

राज्य शासन के प्रयासों से युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राजनांदगांव जिले के लिए हॉकी ट्रेनिंग सेंटर का चयन होना एक बड़ी उपलब्धि है। इससे खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा खेलो इंडिया हॉकी ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से राष्ट्रीय टीम में चयन होने के लिए बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा।

 कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने खेलो इंडिया योजना के तहत राजनांदगांव को हॉकी ट्रेनिंग सेंटर के लिए चयन होने पर खिलाडिय़ों को बधाई दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news