राजनांदगांव
![यूक्रेन-रूस युद्ध खात्मे के लिए शांतिपाठ यूक्रेन-रूस युद्ध खात्मे के लिए शांतिपाठ](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1646557466jn__5.jpg)
यजमान बने महापौर दंपत्ति ने की पूजा-अर्चना
राजनांदगांव, 6 मार्च। शहर के रायपुर नाका स्थित हनुमान श्याम मंदिर में रविवार को विश्व शांति के लिए महाकाल महायज्ञ व शांति पाठ किया गया।
मुख्य यजमान के रूप में महापौर दंपत्ति हेमा व सुदेश देशमुख समेत अन्य लोग पूजा-अर्चना में शामिल हुए। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी भी शामिल थे।
इधर श्रीराम दरबार समिति के पुजारी सुरेश पांडे ने बताया कि अभी संपूर्ण विश्व कोराना महामारी से पूर्णत: उबरा भी नहीं है कि रूस एवं यूक्रेन के बीच महायुद्ध प्रारंभ हो गया है। इससे पूरे विश्व में अशांति का माहौल बन गया है। यूक्रेन में हजारों भारतीय नागरिक एवं विद्यार्थी फंसे हुए हैं। इस युद्ध की समाप्ति एवं विश्व में शांति बहाली के साथ ही यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों एवं विद्यार्थियों के सुरक्षित वापसी के उद्देश्य से महाकाल महायज्ञ व शांति पाठ का आयोजन किया गया।