राजनांदगांव

होटल मालिक समेत बड़े बकायेदारों के नाम सार्वजनिक
06-Mar-2022 3:16 PM
होटल मालिक समेत बड़े बकायेदारों के नाम सार्वजनिक

निगम ने टैक्स वसूलने कई बार दी नोटिस, कुर्की की भी तैयारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 मार्च।
आर्थिक संकट से जूझ रहे नगर निगम प्रशासन ने टैक्स वसूली के लिए कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी बकाया जमा नहीं करने पर शहर के बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों और व्यक्तियों के नाम को सार्वजनिक कर दिया है।
नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने टैक्स जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए सार्वजनिक रूप से बकायेदारों के नाम को मीडिया में जारी किया है। इसके बाद भी टैक्स जमा नहीं करने पर निगम ने संपत्ति और मकानों को कुर्क करने की चेतावनी दी है।

बड़े बकायेदारों में आलीशान होटल राज इंपीरियल के संचालक हरजीत सिंह, जसविंदर सिंह का नाम शामिल है। इसके अलावा कई ऐसे रसूखदार भी हैं, जिन्होंने सालों से टैक्स पटाना जरूरी नहीं समझा। निगम को बकायेदारों से करोड़ों रुपए का टैक्स लेना है। जिसमें जलकर, समेकित कर, दुकानों का किराया समेत अन्य टैक्स हैं।

वर्ष 2021-22 में निगम ने 20 करोड़ रुपए टैक्स से जुटाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें 12 करोड़ रुपए ही वसूले गए हैं। इस मामले में निगम आयुक्त ने कड़ा कदम उठाते हुए बड़े बकायेदारों के नाम सार्वजनिक कर दिया है। जिसमें वार्ड नं. 22 के अरूनेश कुमार विश्वमित्र दुआ का बकाया 1,77,276 रुपए, होटल राजइंपीरियल के हरजीत सिंह जसविंदर सिंह आ. हरवंश सिंह भाटिया का बकाया 2,96,161 रुपए,  वार्ड नं. 20 के सुशील आ. कृत्यनारायण दीक्षित का 2, 28010 रुपए की राजस्व वसूली किया जाना है।

इसी प्रकार वार्ड नं. 20 के मंगलम मोटर्स के गोपाल अग्रवाल आ. मानकचंद अग्रवाल का बकाया राशि 96557 रुपए, वार्ड नं. 5 के ईश्वरी चंदेल आ. गोकुल चंदेल का 58262 रुपए, वार्ड नं. 7 दुर्गा साव ह. जितेन्द्र देवांगन का 52369 रुपए,  ललिता जयप्रकाश फूलकुमारी मधुसूदन शुक्ला का 52612 रुपए व श्रीधर व्हीटीपी मुदलियार का 150040 रुपए,  वार्ड नं. 26 के आंनद गुप्ता आ. पन्नालाल गुप्ता का 161448 रुपए,  अशरफ महबुबल हक का 62465 रुपए,  रतनलाल गोवर्धन चंदवानी दीघ रतनलाल चंदवानी का 50788 रुपए,  हरविन्द्रर कौर से अधिभोगी मोती बैद 59104 रुपए,  नंदलाल ललवानी भीखीबाई मंगतराम ललवानी का 58762 रुपए,  स्व. शशिभूषण आमनाथ गुप्ता का 107073 रुपए, रामचंद घनश्यामदास अग्रवाल का 105533 रुपए,  संगीता लॉज के वासुदेव प्रसाद गुप्ता का 256707 रुपए, हार्डवेयर दुकान वासुदेव प्रसाद गुप्ता का 83906 रुपए व सरस्वतीबाई आनंदी प्रसाद गुप्ता एवं भगवती प्रसाद आनंदी प्रसाद गुप्ता का 256116 रुपए तथा वार्ड नं. 50 के परसराम आ. परसादी सोनकर का 525921 रुपए का राजस्व बकाया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news