राजनांदगांव

स्वसहायता समूह की महिलाएं आर्थिक गतिविधियों से हो रहीं आत्मनिर्भर
07-Mar-2022 3:18 PM
स्वसहायता समूह की महिलाएं आर्थिक गतिविधियों से हो रहीं आत्मनिर्भर

जनसामान्य को गौठान से जोडऩे करमतरा में गौठान मेला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 मार्च।
शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के तहत गोधन न्याय योजना को स्थानीय स्तर पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने गौठान को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर  गौठान से आम नागरिकों को जोडऩे गौठान मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिससे जनसामान्य गौठान और स्वसहायता समूह के आर्थिक गतिविधियों से अवगत हो और वहां निर्माण किए जा रहे विभिन्न उत्पाद की जानकारी लोगों तक पहुंच सकें। प्रशासन द्वारा स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित वस्तुओं को विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

स्वसहायता समूह की महिलाओं के आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए गौठानों से जोडक़र बैंक लिंकेज कर विभिन्न मशीन स्थापित किया जा रहा है। स्वसहायता समूह की महिलाओं को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोडऩे खैरागढ़ के ग्राम करमतरा में गौठान मेला का आयोजन किया गया। गौठान मेला में विभिन्न स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्री का विक्रय सह प्रदर्शन के लिए स्टॉल लगाया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़ ने शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी तथा गोधन न्याय योजना के महत्तव के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि  छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान द्वारा गौठान से जुड़ी स्वसहायता समूह की महिलाओं को मॉक पोछा झाडू निर्माण, सामुदायिक बाड़ी, मछली पालन, मशरूम उत्पादन का कार्य बैंक से ऋण एवं विभागीय सहयोग से आजीविका गतिविधियों को प्रारंभ कराया गया। जिससे स्वसहायता समूह की महिलाएं कुटीर उद्योगों से जुडक़र स्वावलंबी बन रही हंै।

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच, सचिव , पंच गौठान के अध्यक्ष एवं अन्य महिला समूह की सदस्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news