राजनांदगांव
![कमला कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह कमला कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1646649628G_LOGO-001.jpg)
राजनांदगांव, 7 मार्च। कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय में गत् दिनों रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता और स्लोगन प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को प्राचार्य द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा ने कहा कि इन कार्यक्रमों से छात्राओं का व्यक्तित्व विकास होता है। डॉ. ओंकारलाल श्रीवास्तव ने छात्राओं के कार्यों की सराहना करते उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन रेड रिबन क्लब प्रभारी रामकुमारी धुर्वा द्वारा किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम गीतांजली कंवर, द्वितीय जोशिता लाल, वेणु ठाकुर शामिल हैं।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम लुखिना, द्वितीय दिव्या एवं तृतीय शालिनी शामिल हंै, वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम पूजा वर्मा एवं द्वितीय योगेश्वरी साहू शामिल हैं।