राजनांदगांव

फ्लाई ओवर के नीचे शिफ्ट किए गए घड़ा व्यापारी
09-Mar-2022 1:05 PM
फ्लाई ओवर के नीचे शिफ्ट किए गए घड़ा व्यापारी

सडक़ किनारे मटका कारोबार से यातायात होगा सुगम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 मार्च।
शहर के ईमाम चौक से जयस्तंभ चौक मार्ग में बरसों से किनारे में घड़े के फैले कारोबार को अब व्यवस्थित रूप दे दिया गया है।  नगर निगम ने बुधवार को घड़े और अन्य कारोबारियों को फ्लाई ओवर के नीचे शिफ्ट करने की शुरूआत की है। लंबे समय से नगर निगम व्यवसायियों को एक निश्चित स्वरूप में कारोबार करने के लिए योजना बना रहा था। आज से मटका कारोबारियों को फ्लाई ओवर के नीचे व्यवस्थापन किया जा रहा है।

इधर मटका व्यापार से जुड़े लोगों को काफी समय से सडक़ किनारे व्यवसाय नहीं करने की समझाईश दी जा रही थी। ईमाम चौक से शहर में दाखिल होने का यह  मुख्य रास्ता है। जिसके चलते इस मार्ग में जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर निगम वैकल्पिक व्यवस्था की दिशा में प्रयास कर रहा था। फ्लाई ओवर के नीचे कारोबारियों को व्यापार करने का जगह देकर एक तरह से निगम ने बढ़ते यातायात के बोझ को कम किया है।

त्यौहारी सीजन में मटके के व्यापार के सडक़ में फैले रहने से आवाजाही में लोगों को परेशानी होती थी। इस बीच आज एक अभियान के तहत सभी व्यापारियों को फ्लाई ओवर के नीचे लाया गया है। निगम प्रशासन के साथ कुछ व्यापारियों की कहा-सुनी भी हुई है, लेकिन निगम के सख्त रूख के सामने किसी की नहीं चली। अगले एक-दो दिन में सभी व्यापारी फ्लाई ओवर के नीचे मिट्टी से निर्मित मटके  और अन्य सामान को बेचते नजर आएंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news