राजनांदगांव

महिला दिवस पर युवा आयोग ने किया महिलाओं का सम्मान
09-Mar-2022 3:02 PM
महिला दिवस पर युवा आयोग ने किया महिलाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार द्वारा शहर के एक होटल में महिला सशक्तिकरण के लिए अनुकरणीय कार्य करने वालों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस अवसर पर चिकित्सा, पत्रकारिता,  महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों, स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकों, पुलिस प्रशासन, विधि विभाग के महिला अधिवक्ताओं, कृषि महाविद्यालय एवं उद्यानिकी महाविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, शहरी क्षेत्र के महिला जनप्रतिनिधियों, स्टाफ नर्सों, मितानिनों, स्वच्छता दीदीयों, एनजीओ के माध्यम से सेवा कर रही महिलाओं, ग्रामीण क्षेत्र के महिला जनप्रतिनिधियों, स्व सहायता समूहों, ग्राम सोमनी एवं सुरगी कलस्टर में उत्कृष्ट कार्य करने वालों महिला समूहों, बिहान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं, खेल जगत से जुड़े खिलाडिय़ों, महिला ऑटो चालकों एवं अन्य क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शामिल थे।

इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम ने कहा कि ये दिन महिलाओं को समर्पित है। महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण की बात करें तो महिलाओं को अपने हक के लिए पहले खुद से लडऩा होगा, ताकि वह दुनिया से लडऩे में मजबूत हो सके।

 कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि भारत में आज सशक्तिकरण की आज बहुत आवश्यकता थी। विगत तीन वर्षों से महिलाओं के लिए सरकार ने कई कार्यक्रम चलाकर उन्हें समाज में एक नई दिशा दी।
 एसपी संतोष सिंह ने कहा कि आज हम विश्व के साथ-साथ हमारे देश में भी जिस तरह महिलाओं ने सामाजिक रूप से अपनी अहम भूमिका निभाते पूरे भारत देश में हर स्तर पर महिलाओं ने अपना योगदान देकर समाज और देश एवं प्रदेश की तरक्की के लिए सजग रूप से अपनी अहम भूमिका निभाते आज पूरे समाज में महिलाओं का योगदान भुलाया नहीं जा सकता।

नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि आज पूरा विश्व महिला सशक्तिकरण की ओर अग्रसर है। हमारे देश में भी महिलाएं आज जिस तरह से हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सामाजिक योगदान के साथ-साथ देश के विकास में अपना अहम योगदान किया। आज हमें गर्व है कि महिलाएं कई मामलों में पुरूषों से आगे निकलकर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर छग राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के दिशा में अनेक योजनाएं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छग में लागू की गयी है। जिसमें सीधे तौर पर महिलाएं जुड़ रही है। इसका लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब हम आधी आबादी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।

कविता वासनिक ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का यह कार्यक्रम हम महिलाओं के लिए शक्तिवर्धक के रूप में हमारे सामने आया। रूबीना अल्वी ने कहा कि महिलाएं सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में उच्च पदों पर बहुत अच्छा कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन रूपम सोनछत्रा एवं प्रीति वैष्णव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर रोहित चंद्राकर, चंद्रकला देवांगन, शारदा तिवारी, अंकित व्यास, चुम्मन निषाद, तारा साहू, टिंकू साहू, योगेन्द्र दास वैष्णव, लोकेश जंघेल, खिलेश्वरी साहू, धमेश्वरी साहू, ललिता टार्जन साहू, रोशनी वैष्णव, भानु ठाकुर, एकता चंद्राकर, रीतू साहू आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news