राजनांदगांव

महिलाएं जिम्मेदारी का निर्वहन करते बढ़ रही आगे-गीता
10-Mar-2022 4:35 PM
महिलाएं जिम्मेदारी का निर्वहन करते बढ़ रही आगे-गीता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 मार्च।
छुरिया विकासखंड के ग्राम मासूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (महिला मंड़ई 2022) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस अवसर पर आयोजकजन एवं ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि श्रीमती साहू का सम्मान किया।

जिपं अध्यक्ष श्रीमती साहू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते कहा कि महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आगे बढ़ रही है। बेटी-बेटा एक समान है।  छत्तीसगढ़ की नारी अपनी संस्कार को कभी नहीं भूलती है, महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि महिला एक शक्ति है, महिला समाज का गौरव है हर ग्रंथ में महिलाएं का वर्णन है। तहसीलदार अनुपमा टोप्पो, जिला पंचायत सदस्य ललिता कवर, जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन, जनपद सदस्य चुम्मन साहू एवं अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समूह को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष गीता साहू एवं अन्य अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल का निरीक्षण किया और महिला समूह द्वारा बने व्यंजनों का स्वाद चखा।

इस अवसर पर किरण वैष्णव, ललिता कवर, कांति भंडारी,अनुपमा टोप्पो, प्रतीक प्रधान, रितेश जैन, द्रोपती मंडावी, हेमीन साहू, पार्वती साहू, मीना पुजारी, विपिन यादव, चुम्मन साहू, ओमप्रकाश, देव पन्द्रो, प्रभुराम कोमरे, सूरज साहू, नरोतम साहू, गोविंद, देवकुवर, शकुन साहू, कमलेश्वरी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news