राजनांदगांव
लोहाणा महिला मंडल की रंगारंग प्रस्तुति
10-Mar-2022 4:38 PM
![लोहाणा महिला मंडल की रंगारंग प्रस्तुति लोहाणा महिला मंडल की रंगारंग प्रस्तुति](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1646910503G_LOGO-001.jpg)
राजनांदगांव, 10 मार्च। स्थानीय श्री लोहाणा महिला मंडल द्वारा गत् 6 मार्च को श्री लोहाणा महाजनवाड़ी में महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर हेमा देशमुख शामिल हुई। महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष निशाबेन जोबनपुत्रा ने महापौर का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्यों ने फैंसी ड्रेस की प्रस्तुति दी। इस दौरान गुजराती लोहाणा समाज की बहनों ने लोक नृत्य गरबा रास व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया।
मंच संचालन सिद्धीबेन मिराणी एवं खुशी बेन सोनक्षत्रा तथा आभार प्रदर्शन महिला मंडल की सचिव रूपल बेन बुद्धदेव ने किया।