राजनांदगांव

कलेक्टर ने अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण
11-Mar-2022 2:44 PM
कलेक्टर ने अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण

शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा करने निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 मार्च। 
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बुधवार को अंबागढ़ चौकी के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल भवन निर्माण के बचे हुए शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लैब के पुराने सामानों को हटाकर नए सामानों को रखने तथा साफ-सफाई करने निर्देश दिए। उन्होंने शौचालय के निरीक्षण के दौरान उसका जीर्णोद्धार करते टाईल्स सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा।  स्कूल में नये फर्नीचर मंगवाकर व्यवस्थित कराएं। इस दौरान उन्होंने स्कूल में खेल गतिविधियों के लिए क्रय किए गए खेल सामग्री का निरीक्षण कर गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि स्कूल में खेल गतिविधियां लगातार चलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आकर्षक होना चाहिए। वहीं क्लास रूम की दीवारों में ज्ञान-विज्ञान की कलाकृतियों की पेंटिंग कराएं। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि रहेगी। कलेक्टर स्वामी आत्मानंद स्कूल के निरीक्षण के दौरान कक्षा 4थी में पहुंचे। उन्होंने बच्चों से अंग्रेजी में ग्रामर और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे।  जिसका जवाब बच्चों ने तत्परतापूर्वक दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एसडीएम ललितादित्य नीलम, जनपद सीईओ मोहला भानुप्रताप चुरेन्द्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news