रायगढ़

आप की जीत पर निकाली बाइक रैली
11-Mar-2022 4:53 PM
आप  की जीत पर निकाली बाइक रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 11 मार्च।
5 राज्यों में हुए चुनाव का मतगणना हुआ पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड बनाते हुए 92 सीटो पर विजय प्राप्त की। गोवा में भी आम आदमी पार्टी ने 2 सीटों पर सफलता दर्ज की। उत्तराखंड में पार्टी बेशक कोई सीट नही जीती लेकिन अच्छा मत प्राप्त कर प्रदर्शन किया।

उत्तरप्रदेश में भी अच्छा मत हासिल किया है और अब देश के अंदर आम आदमी पार्टी महत्त्वपूर्ण स्थान बना लिया है। आने वाले समय मे इस देश मे भारतीय जनता पार्टी को हराने की क्षमता रखने वाली पार्टी बन गयी है। कांग्रेस अब इस देश के अंदर अस्ताचलगामी पार्टी बन गयी है। लोगों का निगाह अब आम आदमी पार्टी की ओर है। सारंगढ़ में पंजाब जितने को खुशी पर बाईक रैली  निकालने पर लोगो ने खुशी का इजहार करते हुए प्रसन्न्ता व्यक्त की और स्वागत किया। आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ के अंदर आम आदमी पार्टी तीसरी ताकत बन उभरेगी।

सारंगढ़ में बाईक रैली निकाल कर नगर भ्रमण किया गया, जिसमें आम आदमी पार्टी सारंगढ़ से जे पी तिवारी, अजय कुर्रे, देव भारद्वाज, जागेश्वर टण्डन, कमल चन्द्रा, सजन यादव, सिया मल्होत्रा, रंजीत अजग्ल्ले, उमेश कुर्रे, यशवंत निराला, तिजराम यादव, श्याम चरण, प्रेम भारद्वाज, अमन जांगड़े एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news