राजनांदगांव

भतीजों की पिटाई से चाचा की मौत
12-Mar-2022 12:27 PM
भतीजों की पिटाई से चाचा की मौत

डोंगरगढ़ शहर में संपत्ति विवाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 मार्च।
डोंगरगढ़ के एक मुहल्ले में दो युवकों ने अपने सगे चाचा को संपत्ति विवाद के चलते बेतहाशा मारपीट कर हत्या कर दी। घायल हालत में अस्पताल में चाचा ने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने वाले भतीजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से आरोपियों और मृतक के बीच जायदाद के बंटवारें को लेकर विवाद चल रहा था।

शुक्रवार को आरोपी राज यादव और सुभाष यादव का अपने चाचा सुरेश यादव के साथ फिर से झगड़ा शुरू हो गया। आपसी कहासुनी से शुरू हुआ विवाद एकाएक खूनी खेल में उस वक्त बदल गया जब भतीजों ने चाचा पर रापा औरी बोल्डर से वार करना शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक और आरोपी डोंगरगढ़ शहर के ठेठवारा पारा वार्ड नं. 01 के रहने वाले है।

संपत्ति के मामले को लेकर मृतक का अक्सर अपने भाई के संतानों से आए दिन झगड़ा होता था। इसके चलते आरोपियों का परिवार प्रताडि़त महसूस कर रहा था। पुराने विवाद से तंग होकर जब फिर से मृतक ने जायदाद को लेकर सवाल खड़ा किया तो भतीजों ने रापा और बोल्डर से सिर व अन्य हिस्सों में कई वार किए। घायल हालत में मृतक को अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंध में एसडीओपी केके पटेल ने ‘छत्तीसढ़’ से कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संपत्ति विवाद हत्या की वजह है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news