राजनांदगांव

खरीद-फरोख्त की सियासत ही कांग्रेस का चरित्र - किशुन
12-Mar-2022 5:50 PM
खरीद-फरोख्त की सियासत ही कांग्रेस का चरित्र - किशुन

राजनांदगांव, 12 मार्च। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने कांग्रेस पर प्रलोभन देकर भाजपा पार्षद को अपने पाले में करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वार्ड नं. 2 से भाजपा पार्षद अजय छैदेया ने अपने मातृ संगठन से सिर्फ कांग्रेस के प्रलोभन के चलते ही किनारा किया है। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों पहले ही साधारण सभा की बैठक में कांग्रेस राज को कोसने वाला पार्षद अचानक कैसे उस ही दल का हिस्सा बनने का विकल्प चुन सकता है। तय है कि कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उन्हें अपने पाले में करने के लिए कई तरह के सब्ज-बाग दिखाए हैं, लेकिन जल्द ही पार्षद अजय को असलियत का अहसास हो जाएगा।

श्री यदु ने कहा कि भाजपा मजबूत है, जिस ऊर्जा के साथ हम विपक्ष में रहकर सत्ता में बैठी कांग्रेस के सामने जनहित के मुद्दों को उठाते रहे, वह क्रम आगे भी जारी रहेगा। कुछ दल-बदलू विचारधारा के लोगों के अलग होने से हमें फायदा ही है। उन्होंने कहा कि पार्षद अजय के कांग्रेस में चले जाने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि खरीद-फरोख्त की सियासत ही कांग्रेस का चरित्र है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news