राजनांदगांव

वृदावंन गौठान का अफसरों ने किया अवलोकन
12-Mar-2022 6:17 PM
वृदावंन गौठान का अफसरों ने किया अवलोकन

राजनांदगांव, 12 मार्च। वृंदावन गौठान अंजोरा का आरबीआई के रीजनल डायरेक्टर रीनी अजिथ, डीजीएम नीलम झा, एजीएम दिग्विजय राउत, एलडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, रीजनल  मैनेजर  सीआरजीबी ीके धु्रव, एडवांस मैनेजर श्री गायकवाड,  टेडेसरा सीआरजीबी मैनेजर सरोज वर्मा ने शुक्रवार को अवलोकन किया। अंजोरा गौठान में संचालित आजीविका की गतिविधि की जानकारी जैसे हर्बल गुलाल, गोपी चंदन, रोली, हवन सामग्री, मशरूम उत्पादन, बाड़ी, वर्मी कम्पोस्ट, मछली पालन, बांस से निर्मित उत्पाद आदि की विस्तृत जानकारी ली। गौठान में अधिकारियों ने स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों की प्रशंसा करते बैंक से हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। जिसमें जिला पंचायत राजनांदगांव से अशफाक अहमद, सुशील श्रीवास्तव,बलवीर सिंग  अंजु साहू,  सचिव आशुतोष उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news