राजनांदगांव

भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं-बाफना
12-Mar-2022 6:47 PM
भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं-बाफना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 मार्च।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि कार्यशैली व नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने हेतु प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि आगामी खैरागढ़ उपचुनाव में सभी कार्यकर्ता समर्पित होकर कार्य करें व भाजपा शासन में किए गए विकास कार्यों का विवरण जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करें। श्री बाफना स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला व्यापार प्रकोष्ठ के बैठक को संबोधित करते कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, कांतिलाल बोथरा ने भी संबोधित किया। बैठक में नीलू शर्मा, विष्णु अग्रवाल, सुषमा कोठारी, राजा मखीजा, नरेश बैद, उत्तम गिडिय़ा, मनोज बैद, योगेश खत्री, सागर गोलछा, शैलेष गुप्ता, राजकुमार बाफना, महेश सोनी, दिनेश गुप्ता, नागेश काकरिया, आलोक बिंदल, योगेश सारथी, पंकज जैन, जैनम बैद, गुलाब वर्मा, दीपक वाधवानी, चंकी अग्रवाल, विजय कोटडिय़ा, सुभाष हरिहारणो, राजेश नागवानी, मनोज करंडे, विजय जैन अर्जुनी, सुधा पवार, नीति दामले समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news