राजनांदगांव

जिला युवा मोर्चा ने मृतक किसान के परिवार को दिया समर्थन
13-Mar-2022 3:23 PM
जिला युवा मोर्चा ने मृतक किसान के परिवार को दिया समर्थन

राजनांदगांव, 13 मार्च। केरेगांव के मृतक किसान स्व. सुरेश नेताम के परिवार को समर्थन देने शनिवार को जिला भाजयुमो की टीम पहुंची। इस दौरान जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरेन्द्र साहू, भाजयुमो प्रदेश मंत्री कैलाश शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह, जनपद उपाध्यक्ष एकांत चंद्राकर शामिल थे।

सभा का संचालन जनपद उपाध्यक्ष एकांत चंद्राकर ने किया। जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि रेत के चक्कर में जिन लोगों ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया वो आज यहां इस मंच में आने से घबरा रहे हैं। विधायक को क्यों चेत नहीं है कि आज उनके क्षेत्र में एक बेबस महिला भूखे-प्यासे अपने बच्चों को लेकर बैठी है। दुर्भाग्य है कि हमको न्याय लेने के लिए इस प्रदेश में  धरने पर बैठना पड़ रहा है। अंत में जिला प्रशिक्षण प्रमुख अनंत तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

प्रदर्शन में आशीष द्विवेदी, शिवम यादव, अनंत तिवारी, कमलेश प्रजापति, जय शर्मा, संयम शर्मा, आशुतोष सिंह, जश्मित सिंह भाटिया, प्रहलाद सिन्हा, आशीष जैन, प्रवीण शुक्ला, आशु डहरिया, अंशुल श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news