राजनांदगांव
समूह की महिलाओं के आय बढ़ाने की दिशा में कार्य करें
13-Mar-2022 3:27 PM
कलेक्टर ने फत्तेपुर-करेला गौठान का किया निरीक्षण
राजनांदगांव, 13 मार्च। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम फत्तेपुर के नवीन गौठान तथा ग्राम करेला के गौठान का गत् दिनों निरीक्षण किया। उन्होंने नवीन गौठान में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं विक्रय की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि स्वसहायता समूह की महिलाओं के आय बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। साथ ही स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए अधिक से अधिक गतिविधियों प्रारंभ करने कहा। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि बाड़ी में फलदार पौधे पपीता, केला लगाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एसडीएम खैरागढ़ लवकेश धु्रव, जनपद सीईओ खैरागढ़ रोशनी भक्त टोप्पो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।