राजनांदगांव

गौठान महिलाओं के लिए स्वालंबन होने का सबसे बढ़ा साधन - भेडिय़ा
13-Mar-2022 3:30 PM
गौठान महिलाओं के लिए स्वालंबन होने का सबसे बढ़ा साधन - भेडिय़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 मार्
च। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा और राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा ने शनिवार को ग्राम अंजोरा स्थित वृंदावन गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क पहुंचकर स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली।

महिलाओं ने बताया कि वृंदावन गौठान नने के बाद ढ़ाबा चला रही हैं। यहां अतिथियों के साथ आसपास के नागरिक, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी सैर करने और गौठान देखने आते हंै। अब तक ढाबा में लगभग 14 हजार 800 रुपए की बिक्री कर चुकी हंै। प्रतिदिन 400-500 रुपए का विक्रय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके आय का जरिया बन गया है। इस दौरान महिलाओं ने मंत्री श्रीमती भेडिय़ा को गौठान में उत्पादित चार रंग के हर्बल गुलाल हरा, नीला, गुलाबी और पीला रंग तथा मिठाई भेंट की। मंत्री भेडिय़ा ने महिलाओं को श्रम कार्ड वितरण किया। इस दौरान  कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर उपस्थित थे।

मंत्री श्रीमती भेडिय़ा ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया और महिलाओं से चर्चा कर कार्य विधि की जानकारी ली। उन्होंने गुलाल उत्पादन, गुलाल पैकिंग, बांस शिल्प कारीगिरी, गोपी चंदन, मशरूम शेड, वर्मी कम्पोस्ट का अवलोकन किया। मंत्री ने स्वसहायता समूह की महिलाओं से रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में उत्पादित कर रहे सामग्री की जानकारी ली। स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठान में 80 महिलाएं कार्य कर रही है। प्रत्येक महिला को प्रतिमाह 6 हजार रुपए आमदनी हो रही है। इस दौरान ग्राम पंचायत अंजोरा की सरपंच अंजू साहू, जनपद सीईओ राजनांदगांव एसके ओझा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news