राजनांदगांव

किसान मेला सह कृषक संगोष्ठी
13-Mar-2022 3:52 PM
किसान मेला सह कृषक संगोष्ठी

राजनांदगांव, 13 मार्च। अखिल भारतीय आदिवासी एक्रिप मुलार्प परियोजना एवं भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्र सुरगी में एक दिवसीय किसान मेला सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी कृषकों को अनाज वाली फसलों के बाद दलहनी फसलों को लगाने एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाये रखना एवं महिला कृषकों आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रेणु प्रकाश, अध्यक्षता  डॉ. एन रस्तोगी, विशिष्ठ अतिथि डॉ. आरएन सिंह, डॉ. आर ईलनचेलियन, डॉ. प्रभात त्रिपाठी, डॉ. एम वसुन्धा कुमार, डॉ. नारायण लाल, डॉ. डीके चंद्राकर, मंगला पारिख, ममता मेश्राम, एके उपाध्याय, मिथलेश साहू,  लक्ष्मण कोलीयारे, नीतू कोलीयारे उपस्थित थे।

कार्यक्रम में श्रीमती प्रकाश द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं महिलाओं के सुरक्षा एवं अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। डॉ. एन रस्तोगी द्वारा कृषकों को अनाज व दलहनी फसलों की उन्नत किस्मों एवं लाभ के बारे में बाताया गया। डॉ. आरएन सिंह द्वारा महिलाओं को परिवार के साथ- साथ कृषि के क्षेत्र में इसका बड़ा योगदान के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में महिला अतिथिओं, कृषि विज्ञान केन्द्र के समस्त महिला अधिकारियों व महिला कृषकों को भी सम्मानित किया गया। अंत में उन्नत किस्म के मूंग एवं धान के बीजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में लगभग कृषक एवं महिला कृषक 350 लोग शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news