राजनांदगांव

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
13-Mar-2022 4:13 PM
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

एलबी नगर में सम्मान समारोह आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 मार्च।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष  नवाज खान गत् दिनों लाल बहादुर नगर में प्रियदर्शिनी (इंदिरा) महिला शक्ति एवं जनकल्याण संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सम्मान समारोह में शामिल हुए। समारोह में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सुनील वर्मा उपस्थित थे।

कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि हमारी संस्कृति में महिलाओं का बहुत महत्व है। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महामाया, रतनपुर में महामाया, चंद्रपुर में चंद्रहासनी, सारंगगढ़ में समलेश्वरी, डोंगरगढ़ में बम्लेश्वरी और दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी देवी विराजित है। पूरे प्रदेश को देवियों के नाम से जाना जाता है। यह इस बात का घोतक हैं कि समाज, संस्कृति में मातृशक्ति का स्थान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिला आर्थिक गतिवधियों में अग्रणी है। जिले की स्वसहायता समूह की महिलाओं ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक ऋण 107 करोड़ रूपए लेकर विभिन्न मशीन स्थापित कर स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रही हंै। बैंकों से ऋण लेने के साथ लाभ कमाकर ऋण का भुगतान भी कर रही है। जिले का एनपीए भी राज्य के एनपीए से कम है। शासन महिला स्वसहायता समूह एवं महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ाना है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार स्वसहायता समूह की महिलाएं है।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि महिला शक्ति के बिना घर, समाज की कल्पना नहीं किया जा सकता। महिलाओं को आदिशक्ति के रूप में पूजा जाता है। इतिहास में रानी दुर्गावती, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी महान विरांगनाओं ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि शासन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में जनप्रतिनधि, अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीण एवं स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news