राजनांदगांव

न्याय दिलाने भाजपा आदिवासी परिवार के साथ-अभिषेक
13-Mar-2022 4:19 PM
न्याय दिलाने भाजपा आदिवासी परिवार के साथ-अभिषेक

मृतक आदिवासी किसान के परिवार का बेमुद्दत भूख हड़ताल जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 मार्च।
अनशनकारियों से मिलने पूर्व सांसद अभिषेक सिंह शुक्रवार को अनशन स्थल पहुंचे। गत 28 फरवरी से प्रारंभ अनशन 12वें दिन भी खुज्जी विधानसभा में मृतक आदिवासी किसान सुरेश नेताम के परिवार को न्याय दिलाने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है। भूख हड़ताल पर मृतक की पत्नी गैंद कंवर अपने 3 छोटे बच्चों के साथ अनशन पर बैठी रही, जिनको भाजपा पदाधिकारियों का साथ लगातार प्राप्त हो रहा है।

कुमर्दा बस स्टैंड में आयोजित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने आदिवासी महिला के परिवार को न्याय मिलने तक यह लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। आदिवासी पर कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा अत्याचार के विषयों, परिवार को न्याय दिलाने पूरी भाजपा आदिवासी परिवार के साथ है।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरेन्द्र साहू व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री कैलाश शर्मा ने कहा कि आदिवासी हित की बात करने वाले कांग्रेसी की सरकार में एक आदिवासी महिला को अपना हक पाने के लिए सडक़ में भूख हड़ताल करना पड़ा है, यह दुर्भाग्य जनक है। लड़ाई को न्याय मिलने तक जारी रखने का संकल्प दोहराया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news