राजनांदगांव

महिला खेलकूद प्रतियोगिता में मंजू प्रथम
13-Mar-2022 4:21 PM
महिला खेलकूद प्रतियोगिता में मंजू प्रथम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 मार्च।
पुराना ढाबा वार्ड 4 में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन महिला समूह द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खो-खो, कबड्डी, कुर्सी दौड़, बिंदी लगाना, मटका फोड़, आलू दौड़ आदि प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. तेजमाला देशमुख जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने पर जोर दिया। अध्यक्षता पार्षद बैनाबाई टुरहाटे ने किया। कार्यक्रम जमुनादेवी साहू, पूनम शर्मा, श्यामा सुखदेवे, देवानंद निर्मलकर, मोहित निर्मलकर, सूरज साहू, हुकुम राम साहू, नंदेव रजक, मिलन साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खेल प्रतियोगिता आयोजन के पश्चात खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के फलस्वरूप वार्ड की मंजू नेताम को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता में अहिल्या साहू, सुलेखा रजक, गोमती बंजारे, सलित चतुर्वेदी, मीना गेडाम, लेखनी रजक, गायत्री सिन्हा, कामिनी निर्मलकर, लता साहू, रूखमणी साहू, ज्योति चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news