राजनांदगांव

होली का पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर है- वासनिक
14-Mar-2022 3:21 PM
होली का पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर है- वासनिक

हरडुवा में फाग प्रतियोगिता आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 मार्च।
जय मां शीतला उत्सव समिति एवं हरडुवा के ग्रामीणों के तत्वावधान में गत् दिनों एक दिवसीय फाग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राजगामी संपदा न्यास अध्यक्ष विवेक वासनिक व अध्यक्षता हरडुवा सरपंच विनिता अरूण वर्मा, कांग्रेस नेता संतराम निषाद सहित विशेष अतिथि के रूप में  श्रीमती सिन्हा, पंचायत सचिव जगेश्वर साहू, उपसरपंच रोहित वर्मा,  ग्राम पटेल दिगंबर वर्मा एवं पंचगण कमला वर्मा, गन्नू वर्मा, बिजे वर्मा, मन्नू वर्मा, रूपेन्द्र दुबे, माधो वर्मा, तुलेश्वरी वर्मा, सीताबाई, द्रोपती शान, बसंत वर्मा, खिलेश्वरी वर्मा उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री वासनिक ने कहा कि होलिका प्रह्लाद को जला देने के उद्देश्य से उसे गोद में लेकर बैठ गई, परंतु प्रहलाद की भक्ति के सम्मुख होलिका का प्रयास निष्फल रहा। उस अग्नि में होलिका तो जलकर भस्म हो गई, परंतु भक्त प्रह्लाद का बाल भी बांका न हुआ। उस दिन से परंपरागत रूप से होली के त्योहार के एक दिन पूर्व होलिका दहन का आयोजन होता है। इस प्रकार होली का यह पावन त्योहार अधर्म पर धर्म की तथा असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है।

होली का त्योहार मौज-मस्ती व खुशियों का त्यौहार है।  इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र कोठियास, उपाध्यक्ष यशवंत कोठिया, सचिव कमलेश वर्मा, चंद्रेश दुबे, सफील, पुनाराम, डेरहा रमा वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news