राजनांदगांव

युकां प्रदेश अध्यक्ष पाढ़ी का केक काटकर मनाया जन्मदिन
14-Mar-2022 3:23 PM
युकां प्रदेश अध्यक्ष पाढ़ी का केक काटकर मनाया जन्मदिन

राजनांदगांव, 14 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के मार्गदर्शन एवं युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष चेतन भानुशाली के नेतृत्व में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी (कोको) का जन्मदिन गत् दिनों मनाया गया। इस दौरान राजनंादगांव युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता श्री पाढ़ी के जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां मनाई।

युकां के विधानसभा अध्यक्ष चेतन भानुशाली ने कहा कि युवक कांग्रेस के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में राजनीति की शुरुआत करने वाले श्री पाढ़ी ने युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य करते संगठन क्षमता का परिचय देते युकां के राष्ट्रीय सचिव सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष पद पर रहकर पार्टी संगठन को मजबूती दिया है। इस दौरान राजिक सोलंकी, वीरेन्द्र चंद्राकर, गुरभेज मखीजा, अमित कुशवाहा, ऋषभ जैन समेत अन्य लोग शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news