बालोद

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
14-Mar-2022 3:39 PM
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 14 मार्च।
शहर महिला कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं के उत्थान के लिए परस्पर सहयोगात्मक कार्य करने की आवश्यकता बताई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

आयोजित महिला सम्मान समारोह में शहर महिला कांग्रेस बालोद की अध्यक्ष हसीन बेगम मुख्य अतिथि के रूप मेंं शामिल हुई। जिनके द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया और सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि शहर महिला कांग्रेस बालोद की अध्यक्ष हसीन बेगम ने कामकाजी महिलाओं के घर और बाहर दोहरी भूमिका तथा समाज व देश के उत्थान एवं विकास में भागीदारी प्रकाश डालते हुए नारियों की महत्ता पर अपनी बातें रखी।

अपने विचार रखतेे हुए महिला प्रदेश कांग्रेस सचिव रूखसाना बेगम ने महिलाओं की शक्ति पर प्रकाश डाला और भविष्य मेंं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं महिलाओं को अधिक सुदृढ़ करने व उनके उत्थान के लिए वर्तमान में बेटियों की शिक्षा पर विशेष बल दिया। साथ ही उन्होने कहा कि आज देश के विकास में महिलाएं भी पुरूषों के साथ अपना अहम योगदान दे रही हैं, शिक्षित होकर महिलाएं वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा कर रहीं हैं। महिलाओं ने आईपीएस अधिकारी से लेकर डॉक्टर, इंजीनियर,कलेक्टर आदि पदों को हासिल किया है। जो मुकाम नारियों को मिला है वह उनके सतत् संघर्ष का ही परिणाम है।

वहीं बालोद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने महिला दिवस मनाये जाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को शिक्षित बनना और अपने अधिकारों को जानकर उन्हें हासिल करने के लिए सजग होना बेहद जरूरी है। आज महिला वर्ग अपने परिवार के पालन पोषण के लिए आगे आकर अनेक क्षेत्रों में कामकाज कर रही हैं। नारियों के उत्थान के लिए हम सभी को परस्पर सहयोगात्मक कार्य करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम मेंं नगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंपा साहू, जेबा कुरैशी सहित महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news