राजनांदगांव

नांदगांव में जु-जित्सु खेल में मार्शल आर्ट की विधा से प्रशिक्षित हो रहे बच्चे
14-Mar-2022 4:01 PM
नांदगांव में जु-जित्सु खेल में मार्शल आर्ट की विधा से प्रशिक्षित हो रहे बच्चे

एशियन गेम को किया गया शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 मार्च।
छत्तीसगढ़ जु-जित्सु एसोसिएशन द्वारा इन दिनों शहर में तीन दिनी प्रशिक्षण का आयोजन चल रहा है। प्रशिक्षण में खेल के जरिये बच्चों को मार्शल आर्ट की विधा से प्रशिक्षित कराया जा रहा है। इस खेल को मार्शल आर्ट का ही एक रूप माना जाता है।

सोमवार को खेल के संबंध में जानकारी देते पत्रकारवार्ता में प्रदेश संघ के सचिव राणा अजय  सिंह, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ठाकुर, सहसचिवद्वय बाबुराव जनबंधु और राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस खेल के प्रोत्साहन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव विनय कुमार जोशी और अमरजीत द्वारा दिया जाएगा। दोनों एशियन पदक विजेता हैं।

13 से 15 मार्च तक स्थानीय दिग्विजय स्टेडियम में प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल की उत्पत्ति जापान से हुई है। जापान में होने वाले 2026 एशियन गेम्स में राजनांदगांव एवं छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों के चयन के उद्देश्य को लेकर शिविर लगाया गया है। जु-जित्सु खेल का स्थानीय शहर में खेल के प्रति गहरे लगाव के चलते शिविर लगाया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यहां के खिलाड़ी निकल सकते हैं। लिहाजा शिविर में प्रशिक्षण के जरिये मार्शल आर्ट की विधा सिखाई जा रही है।

लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में खेली गई ब्रज के फूलों की होली
बलौदाबाजार, 14 मार्च।  बलौदाबाजार के क्लब ग्राउंड मे आयोजित लक्ष्मीनारायण महायज्ञ मे हजारों की संख्या में भक्त पहुँच यज्ञ शाला की परिक्रमा कर पुण्य प्राप्त कर रहे है और यज्ञ मे भागवत प्रवचन का आनंद ले रहै है। वृंदावन से प्रवचन देने आई वसुधा श्री ने कहा कि मनुष्य को अपने अंदर अहंकार नही संस्कार और संस्कृति का समावेश करना चाहिए।

क्रोध अहंकार मनुष्य को पतन की ओर ले जाता है जबकि संस्कार एवं विनम्रता मनुष्य को प्रगतिशील बनाता है।
यज्ञ समापन के पूर्व संध्या मे भजन संगीत के बीच जमकर होली खेली गयी, जिसका लोगों ने आनंद उठाया। भागवत कथा का रसपान करने बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा एवं पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी भी पहुंचे और व्यासपीठ पर बैठी वसुधाश्री यज्ञाचार्य द्वारिका प्रसाद शास्त्री के सम्मान के साथ ही यज्ञ समिति के सदस्यों का शाल श्रीफल से सम्मानित किया।

पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि बलौदाबाजार के एतिहासिक दशहरा मैदान में आयोजित इस समारोह में शामिल होना आज मेरे लिये साथ ही सभी लोगों के लिये सौभाग्य की बात है। मै इसके लिए यज्ञ समिति को बधाई देता हूं। बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा ने कहा कोरोना काल के संकट से हम उबर रहे है और इस आयोजन से नगर और क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।

कार्यक्रम में दोपहर पूर्व विधानसभाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल भाजपा जिलाअध्यक्ष सनम जांगड़े, टेशुलाल धुरंधर, धनंजय साहू एवं समापन के दिन कृषक कल्याण आयोग अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, कांग्रेस जिलाअध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर भी यज्ञ भगवान के दर्शनार्थ सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष विवेकआनंद तिवारी, मोतीलाल वर्मा, महेन्द्र वर्मा,  किरण वर्मा, मधु सर्राफ, प्रेम नारायण केशरवानी, सुरेंद्र केशरवानी, सुंदर लाल साहू, अभिषेक तिवारी, पंकज यदु, सुरेंद्र जायसवाल, हेमन्त वर्मा, आशीष मिश्रा ,प्रमोद शुक्ला, संतोष वैष्णव ,विनय गुप्ता, प्यारेलाल सेन, संजय नारायण केसरवानी, दीपक बाजपेयी, शिव प्रकाश तिवारी, के एस तिवारी, अशोक गुप्ता, राजेश बाबा केसरवानी, लक्ष्मेन्द्र अग्रवाल, सपन केसरवानी, गजेंद्र देवांगन ,बुधराम अग्रवाल, मोर ध्वज श्रीवास्तव, कृष्णानंद अग्रवाल, सविता प्रदीप साहू, अमित केशरवानी, नवनीत अग्रवाल, उधव अग्रवाल, महेश ठाकुर, श्रद्धानंद अग्रवाल, पुरूषोत्तम सोनी, अक्षर अग्रवाल, आनंद सर्राफ, पीयूष मिश्रा समिति के पदाधिकारी एवं बलौदाबाजार के सभी गणमान्य नागरिक सहित बडी़ संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news