बालोद

महिला जागरूकता सप्ताह, सरपंच सहित 50 से अधिक महिलाओं ने किया अभिव्यक्ति एप डाउनलोड
15-Mar-2022 3:43 PM
महिला जागरूकता सप्ताह, सरपंच सहित 50 से अधिक महिलाओं ने किया अभिव्यक्ति एप डाउनलोड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 15 मार्च।
बगदई में महिला जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। सरपंच सहित 50 से अधिक महिलाओं ने अभिव्यक्ति एप डाउनलोड किया।
पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर प्रभारी अधिकारी,  राजेश बागड़े पर्यवेक्षण अधिकारी के निर्देशन में बगदई में ‘‘महिला जागरूकता सप्ताह’’ का आयोजन किया गया जिसमें सरपंच नीलेश्वरी साहू सहित ग्राम की महिलाओं ने शिविर में हिस्सा लिया।

थाना गुरूर से थाना प्रभारी रोहित मालेकर द्वारा महिलाओं के संदर्भ में बनाये गये कानून की विस्तृत जानकारी दी, महिलाओं के जन्म से लेकर मृत्यु पर्यन्त तक सुरक्षा के लिए बनाये गये कानून की बारिकियों को सभी महिलाओं ने जाना समझा, भ्रूण हत्या, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, घरेलू हिंसा प्रताडऩा, दहेज अधिनियम, दहेज मृत्यु, धारा 125 जा.फौ. अंतर्गत भरण पोषण अधिनियम,  वृद्ध महिलाओं के लिए सिनियर सिटीजन एक्ट, आदि कि विस्तृत जानकारी महिलाओं को दी गई। विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में सभी उपस्थित महिलाओं को बताया गया।

महिला सेल प्रभारी निरीक्षक पद्मा जगत एवं महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी द्वारा छग शासन द्वारा जारी अभिव्यक्ति एप्लीकेशन एप को डाउनलोड कराया गया एवं उपयोग के बारे में बताया गया। सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंषी द्वारा सायबर अपराध की विस्ततृ जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सरपंच सहित पंच हेमबाई, चंदा भुआर्य, लल्लुराम साहू, योधन नेताम एंव अन्य ग्रामीण महिलाएं एंव आमजन शमिल रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news