राजनांदगांव

तहसील साहू संघ के भागवत अध्यक्ष, अंजू उपाध्यक्ष
15-Mar-2022 4:09 PM
तहसील साहू संघ के भागवत अध्यक्ष, अंजू उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 मार्च।
चौखडिय़ा पारा स्थित साहू छात्रावास सामाजिक भवन में गत् दिनों तहसील साहू संघ राजनांदगांव का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में भागवत साहू ने पुन: चुनाव जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया। रविवार को आयोजित मतदान में भागवत साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विवेक साहू को पराजित कर पुन: अध्यक्ष बने। चुनाव में 399 मतदाताओं ने हिस्सा लिया।

चुनाव में भागवत साहू को 142, विवेक साहू को 123 और मुरलीधर साहू को मात्र 40 मत ही प्राप्त हुए। पुरूष उपाध्यक्ष में मनोज साहू को 154, गिरीश साहू को 146 मत एवं उपाध्यक्ष महिला अंजू साहू को 204, वेद कुंवरबाई को 194, सहसचिव महिला तिजेश्वरी साहू को 184, शांति साहू को 113, सहसचिव पुरूष गोपाल साहू को 206, तिलोचन साहू को 95, संगठन सचिव कामता प्रसाद साहू को 145, निवेदन साहू को 80, शैलेन्द्र साहू को  74, उपकोषाध्यक्ष कालूराम साहू को 110, जगदीश साहू को 75, पोखन लाल साहू को 113 तथा अंकेक्षक के पद पर टिंकू साहू को 167 और ढाल सिंह साहू को 132 मत प्राप्त हुए।

इसी प्रकार 8 पद पर हुए चुनाव में भागवत साहू के पैनल से 7 लोग बहुमत से विजयी हुए।  चुनाव उपरांत जिला साहू संघ अध्यक्ष कमल किशोर साहू, महामंत्री अमरनाथ साहू ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। निर्वाचन कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप साहू अधिवक्ता, विनोद साहू, गीतागोपाल, पूर्णिमा साहू, राजेश्वरी साहू के अलावा समाज के वरिष्ठगण उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news