राजनांदगांव

कल जलेगी होली, 18 मार्च को होगा रंगोत्सव
16-Mar-2022 12:58 PM
 कल जलेगी होली, 18 मार्च को होगा रंगोत्सव

बाजार में बढ़ी रौनक, बच्चों में उत्साह
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 मार्च।
रंगोत्सव का पर्व होली के पूर्व कल गुरुवार को जिलेभर में होलिका दहन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। चौक-चौराहों में जहां होली जलाने की परंपरा कल नजर आएगी। वहीं शुक्रवार को रंगों की बरसात के साथ लोग रंग-गुलाल उड़ाएंगे। होली पर्व को लेकर लोगों का उत्साह पूरे चरम पर है। बाजार में नगाड़ों और रंग-गुलाल व पिचकारियों की दुकानें सजकर तैयार हो गई है। वहीं होलिका दहन और पिचकारी खरीदने के लिए बच्चों  व युवा तैयारियों में जुटे हुए हैं। परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद कल गुरुवार को होलिका दहन होगा। ऐसी मान्यता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश का उद्देश्य लेकर होलिका दहन किया जाता है। लोग विधि-विधान से होलिका दहन में शामिल होते हैं। शहर के बड़े चौक-चौराहों में होली जलाने के लिए लकडियां इक_ा की गई। बसंत पंचमी की शुरूआत होते ही लकडिय़ों को इक_ा किया जाता है। हालांकि पिछले कुछ अरसों से लकडिय़ों की किल्लत के कारण सीमित रूप से होलिका दहन होता है।

उधर बाजार में अलग-अलग रंग के कारोबारी व्यवसाय कर रहे हैं। शहर के बड़े चौराहों में जहां बाहरी राज्यों के कारोबारी पहुंच चुके हैं।  रंगों की बौछार के लिए बच्चों को विशेष पिचकारियां परिजन खरीदकर दे रहे हैं। परंपरागत शक्कर निर्मित मिठाई की माला भी बच्चों को खूब भा रही है। बाजार में होली के सामानों की खरीदी-बिक्री जोरों पर है।  शहर के व्यापारिक मार्गों में भीड़ का आलम खरीदी-बिक्री के लिए बना हुआ है। ग्रामीण इलाकों के लोगों का मजमा बाजार में दिखाई दे रहा है। रंग और गुलाल के शौकीन लोग अलग-अलग तरह के रंगों की खरीदी कर रहे हैं। इस बीच त्योहार के दौरान पुलिस ने हुडदंगियों को पहले से ही अपने हिरासत में रखा है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस करीब सप्ताहभर से अभियान छेड़े हुए हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पार्टियां गश्त कर रही है। होली पर्व के दौरान तनावग्रस्त क्षेत्रों को पूरी तरह से निगरानी में रखा गया है। कल होलिका दहन के बाद शुक्रवार को सुबह से रंग में डूबे लोग मस्ती करते नजर आएंगे। होली पर्व पर एक-दूसरे को रंग लगाने कई टोलियां नजर आएगी। युवाओं का पसंदीदा त्यौहार होने के कारण होली का नजारा बेहद ही दिलचस्प होता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news