राजनांदगांव

नादिया में कबीर महोत्सव
16-Mar-2022 3:36 PM
नादिया में कबीर महोत्सव

राजनांदगांव, 16 मार्च। प्राचीन कबीर साहेब मठ धर्मनगर नादिया में 199वां कबीर महोत्सव एवं अखिल भारतीय संत सम्मेलन पंथ श्री हुजूर स्वामी मंगल साहेब जी के कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर व कबीर साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर धर्माधिकारी संत सत्येंद्र साहेब शास्त्री, कबीर चौरा बनारस उत्तरप्रदेश से संत देवेंद्र दास देव, कबीरधाम खरसिया से पुजारी महंत संत ज्ञानेश्वर साहेब,  ब्रह्मचारिणी आश्रम पोटियाडीह से तपोनिष्ठ साध्वी संतुष्टि साहेब, साक्षी साहेब, पाररास बालोद से श्रद्धा साहेब उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र के धर्मसभा में साध्वी श्रद्धा साहेब ने नारी सशक्तिकरण पर प्रेरक उद्बोधन दी। साध्वी निष्ठा साहेब ने जड़ चेतन पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात हुजूर स्वामी मंगल साहेब ने कबीर मठ नादिया के गौरवशाली इतिहास बताते युगदृष्टा कबीर साहेब के साखियों के माध्यम से जनमानस को प्रेरित किया व अमृतवाणी को ग्रहण कर जीवन निर्मल बनाने की प्रेरणा दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news